भाजपा मंडल बजाग में बैठक सम्पन्न हुई

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 14 सितंबर 2021, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष अश्विनी चोरसिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल बजाग सेवा और समर्पण कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री राजेन्द्र दुवे एवं राजेश्वर साहू सोशल मीडिया सह प्रभारी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी मंडल बजाग की कामकाजी बैठक का आज आयोजन किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस पर भाजपा पूरे देश में जन्म दिनांक 17 /9/ 2021से 7 अक्टूबर 2021 तक सभी मंडलों में 21 कार्यक्रम सुनिश्चित हुए इन सभी कार्यक्रमों में 21 कार्यक्रमों के 2 प्रभारी प्रति कार्यक्रम बनाए गए इस तरह भारतीय जनता पार्टी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम के प्रभारी बने 21 कार्यक्रम के 42 प्रभारियों को पूरे कार्यक्रम की रचना रूपरेखा से अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा और समर्पण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक सेवा कर के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कार्यक्रम को कराएंगे। इस तरह पूरी जानकारी जनप्रतिनिधि संयोजक पालक स्वास्थ्य स्वयंसेवक अंतोदय समिति के सदस्य पोलिंग बूथ प्रभारी की उपस्थिति में कार्यक्रम की रचना की गई कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रभारियों को दायित्व दिया गया एवं गांवों से 25 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की अच्छी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला मंत्री राजेन्द्र दुवे मंडल अध्यक्ष अश्विनी चोरसिया राजेश्वर साहू प्रभारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी ने कहा की आगामी समय में चुनाव नजदीक है भाजपा का कार्यकर्ता पोलिंग बूथ स्तर तक मजबूती के साथ ईमानदारी के साथ काम करें। हम सब उनके साथ हैं साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश सरकार केंद्र सरकार लोगों के हित में काम कर रही लोगों को यह सब बताने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी जन हितैषी योजनाओं को लगातार चला रही है हम सब मिलकर के और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे मंच संचालन कमलेश पटैरिया ने किया सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रमोद साहू ने किया भाजपा मंडल वरिष्ठ ओमप्रकाश साहू अनूप धुर्वे ब्रजभान परस्ते श्रीमती ललिता धुर्वे शांति धुर्वे ज्योति ठाकुर जयंती मार्को रंजना लोरिया रुपेन्द्र भारद्वाज दशरथ बनवासी सुशील साहू धर्मेंद्र पाल मानिकपुरी रवि सोनी प्रेमलाल यादव सुशील यादव सतीश बघेल घनश्याम साहू केशराम आरमो महिपाल जनक दास आतम दास किसन विश्वकर्मा सेवकराम मरकाम हरिसिंह देव सिंह भदौरिया युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश नायक जिला उपाध्यक्ष विकास साहू आई टी सैल सौरभ सोनी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000