टीकाकरण महाअभियान में 25 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया गया

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 18 सितम्बर 2021, कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान 3.0 के दौरान शुक्रवार को टीकाकरण अधिकारी डाॅ. राजकुमार डोंगरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 25 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है।

टीकाकरण महाअभियान 3.0 का प्रारंभ प्रातः 9ः00 बजे से किया गया था, जो देर शाम तक चला। महाअभियान के दौरान युवा वर्ग के साथ-साथ बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों में भी टीकाकरण के लिए खासा उत्साह देखने को मिला। डाॅ. डोंगरे ने बताया कि 17 सितंबर तक जिले में कुल 5 लाख 35 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है जिसे संतोषजनक उपलब्धि माना जा सकता है और आगे भी विभाग सतत प्रयासरत है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, स्वंम सेवी संस्थाएं और आमजन टीकाकरण को लेकर सभी की जागरूक कर रहे है और वैक्सीनेशन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग कर रहे है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000