
पंजाब के मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब के पहले दलित CM
जनपथ टुडे, चंडीगढ़, 19 सितंबर 2021, कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में दलित कार्ड चलाया है और दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को नया सीएम बनाने का ऐलान किया गया है। चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बनेंगे।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने की जानकारी दी। इससे पहले रविवार दिन भर पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नया सीएम बनाने की चर्चा जोरों पर थी कांग्रेस ने चर्चाओं पर ब्रेक लगाते हुए चरणजीत चन्नी के नाम की घोषणा कर दी। चन्नी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।
चमकौर साहिब विधानसभा सीट से विधायक चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब सरकार में तकनीकी मंत्री रह चुके हैं। रामदसिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले चन्नी ने 2017 में 47 वर्ष की उम्र में विधानसभा में प्रवेश किया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वे मंत्री रह चुके हैं।