उपसंचालक कृषि पर महिला कर्मचारी ने लगाये कथित मारपीट और गाली-गलौज के आरोप

Listen to this article

आत्मा परियोजना कार्यालय में हुआ विवाद

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 सितंबर 2021, प्रभारी उप संचालक कृषि विभाग अश्विनी झारिया फिर विवाद में फंसते नजर आ रहे है। महिला कर्मचारी ने कथित तौर पर इनके विरुद्ध मारपीट की शिकायत कलेक्टर से करते हुये कार्यवाही की मांग की है।

घटना आत्मा परियोजना कार्यालय की बतलाई गई है। यहां का प्रभार भी अश्विनी झरिया के पास ही है। करुणा सोनी नामक महिला के मुताबिक वह विभाग में दैनिक वेतन भोगी के तौर पर 2008 से पदस्थ है मंगलवार की दोपहर करुणा विभागीय दस्तावेजों को लेकर परियोजना प्रभारी अश्विनी झारिया के कक्ष में पहुंची थी। जहां करुणा और प्रभारी अश्विनी झारिया के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद महिला कर्मचारी अपनी टेबल पर वापस लौट गई। करुणा की मानें तो इसी दौरान गुस्से में आग बबूला अश्विनी झारिया पीछे से आए और उसका हाथ पकड़कर मरोड़ दिया तथा मां बहन की गालियां दी। पूरे मामले की शिकायत महिला कर्मचारी ने कलेक्टर से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

वही इस शिकायत को निराधार बताते हुए उपसंचालक अश्विनी झरिया ने महिला कर्मचारी करुणा सोनी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उनके निजी जीवन को लेकर अनर्गल वार्तालाप करने की बात कही है। जिसके विरोध पर महिला कर्मचारी के द्वारा झूठी शिकायत करने की दलील उपसंचालक ने दी है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000