
30 सितम्बर को मिनी वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया जाएगा
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 29 सितंबर 2021, कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए 30 सितंबर 2021 को मिनी वैक्सीनेशन महाअभियान का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
इस महाअभियान में प्रथम एवं द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी पूर्वानुसार यथावत रहेगी।
जिले में आज शाम 5 बजे तक 2 हजार 500 लोगों को टीका लगाया गया
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. राजकुमार डोंगरे ने बताया कि बुधवार को जिले में शाम 5 बजे तक 2 हजार 500 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण प्रातः 9ः00 बजे से प्रारंभ हुआ। आज टीकाकरण अभियान में सभी नागरिक शामिल हुए और उत्साहपूर्वक टीका लगवाया। डाॅ. डोंगरे ने बताया कि जिले में अब तक 5 लाख 87 हजार 486 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है।