
गांधी जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
जनपथ टुडे, करंजिया, 3 अक्टूबर 2021, शासकीय मॉडल उमावि. करंजिया में गांधी जयंती के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चड़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम गांधी जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया और मंच से गांधी जी के विचारों, दर्शन और जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में संस्था से कुलवंत पाटले, केशव प्रसाद तिवारी, भूपेंद्र रनवास, उदय धुर्वे, खिलेश्वर तिवारी, जसवंत खांडे, श्रीमती करुणानिधि तिवारी, श्रीमती संगीता परस्ते, अजय प्रधान, सुश्री हीरा टांडिया और विद्यार्थी उपस्थित रहे। छात्रों ने इस अवसर पर चित्रकला के माध्यम से महात्मा गांधी के चित्र व उनकी विचारधारा को उकेरते हुए चित्र बनाए।
करंजिया से गनी खान