
बैगाजन की समस्याओं के निवारण हेतु शिविरों का आयोजन 23 अक्टूबर को
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 अक्टूबर 2021, जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रो में समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर बैगाजनों की समस्याओं का निवारण किया जावेगा। जिले में इस बाबत सभी सात विकासखंडों में 23 अक्टूबर को शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित शिविरों में बैगा जनजाति के सभी लोगों के आवेदन लिए जाएंगे तथा समस्याओं को सुनकर उनका पंजीयन कर जिनका निराकरण स्थानीय स्तर पर संभव है उनका तत्काल निराकरण किए जाने तथा जिला स्तर पर निराकरण योग्य शिकायतों को जिला स्तर पर प्रेषित करने हेतु सहायक आयुक्त द्वारा प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को प्रातः 10.30 से विकास खंड अनुसार निम्नलिखित स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा :-
करंजिया – गोपालपुर,
बजाग – चाडा
समनापुर – गौराकनहारी,
अमरपुर – गोरखपुर
डिंडोरी – लाखों
मेहंदवानी – भुरका