जिला मुख्यालय के आसपास ओवरलोड आंटो की धमा चौकड़ी

Listen to this article

अराजक होती यातायात व्यवस्था, दुघर्टनाओं का अंदेशा

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 नवंबर 2021, लगभग 3 साल बाद कोरोना काल के बाद सार्वजनिक जीवन में चहल पहल लौट आई हैं। जिले में दीपावली को लेकर अपार उत्साह तैयारियां देखी जा सकती है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से जबरदस्त आवागमन जिला मुख्यालय में त्यौहारों की खरीदारी के लिए जारी हैं। भारी तादाद में लोगों का जिला मुख्यालय आना-जाना लगा है।

अधिकतर यातायात आटो रिक्शा के माध्यम से हो रहा है बहुत अधिक भीड़ भाड़ होने के कारण आटो चालकों द्वारा लापरवाही भी देखने को मिल रही है। जहां वे यातायात नियमों, व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ यात्रा कर रहे हैं। जिससे कभी भी दुर्घटना की संभावना बन सकती है।

यातायात पुलिस को इस संबंध में ध्यान देना होगा और व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए सभी आटो चालकों को समझाइश/कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में किसी भी अनहोनी दुर्घटना को टाला जा सकें। मनमानी कर लोगों की जान को जोखिम में डालने वाले ऑटो रिक्शा चालकों पर कठोर कार्यवाही करना जनहित में अति आवश्यक है जिससे आम ग्रामीण लोगों का जीवन सुरक्षित हो।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के आसपास की सड़कों पर ही ओवरलोड ऑटो की धमा चौकड़ी देखी जा रही है तब ग्रामीण अंचलों की स्थिति और भी खराब होने का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। इस पर जिला पुलिस को पूरी सख्ती से नियंत्रित करना होगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000