
अल्पसंख्यक मोर्चा में दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने शेख नबाव मंसूरी
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 23 नवम्बर 2021, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी ने डिण्डौरी मे दूसरी बार शेख नबाव मंसूरी को अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त किया है।
इनकी नियुक्ति पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में बधाई एवं शुभकामनाऐं देकर हर्ष व्यक्त किया। उनका फूलमाला से स्वागत एवं मीठा खिलाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि आप नई उर्जा के साथ इस दायित्व का निर्वहन करें एवं भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुॅचायें यही शुभकामनाओं के साथ आपको अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई। इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवधराज बिलैया, वरिष्ठ नेता सरमन सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र दुबे जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, जिला सहकार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सोशल मीडिया सहप्रभारी आशीष वैश्य, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ सुदील बरमैया, शंकरलाल नामदेव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।