
जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर मुड़की गांव के करीब कारों की जोरदार टक्कर दो घायल
जनपथ टुडे, शहपुरा, 11 दिसंबर 2021, शहपुरा थाना अंतर्गत शहपुरा मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर स्थित मुड़की गांव के पास शारदा टेकरी के मोड़ के करीब दो कारों की जोरदार भिड़ंत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए हैं। वही कार सवार दो महिलाएं घायल हो गई।
घटना शनिवार की दोपहर की है घटना जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे शारदा टेकरी मोड़ के पास की बताई जा रही है।108 की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया जहां घायलों का उपचार जारी है। मामले में बताया गया कि वाहन क्रमांक UP 16 AJ 0105 भिलाई छत्तीसगढ़ जा रहा था, तभी शारदा टेकरी मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक MP 22 BA 0807 ने सामने से टक्कर मार दी।