
कलेक्टर रत्नाकर झा और पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने अपर कलेक्टर कक्ष का किया लोकार्पण
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 14 जनवरी 2022, कलेक्टर रत्नाकर झा और पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अपर कलेक्टर कक्ष का लोकार्पण किया। अपर कलेक्टर कक्ष का निर्माण सर्व सुविधायुक्त किया गया है। कलेक्टर झा ने लोकार्पण के पश्चात अपर कलेक्टर कक्ष, डिप्टी कलेक्टर कक्ष और नियंत्रण कक्ष का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू अरूण कुमार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।