पंचायत परिसीमन का किया गया प्रकाशन

Listen to this article

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 19 जनवरी 2022, जनपद पंचायत अमरपुर के सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायत परिसीमन की जानकारी देते हुए ए. एस. कुशराम मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रथम प्रकाशन की कार्यवाही 17 जनवरी 2022 को की गई।

साथ ही जानकारी दी गई कि कोई भी नई ग्राम पंचायत के गठन में वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर 1000 की जनसंख्या एवं 10 वार्डों में न्यूनतम विभाजन होगा और पूरा करने ग्राम सम्मिलित होना चाहिए एवं अधिकतम 20 वार्ड का गठन किया जा सकता हैं। जिस संबंध में 25 जनवरी तक दावा आपत्ति अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रस्तुत की जा सकती हैं। जिसका निराकरण 29 जनवरी तक किया जाना निश्चित किया गया हैं। तत्पश्चात इसी प्रक्रिया से वार्डों का गठन भी किया जाना हैं। जिसके लिए पृथक से प्रकाशन किया जाएगा।

इस दौरान प्रमुख रूप से मल्ली बाई उईके अध्यक्ष जनपद पंचायत, धोबी सिंह परस्ते, मान सिंह धुर्वे, मालती तिवारी, श्याम कुमारी धुर्वे जनपद सदस्य, जानू सिंह सरपंच ग्राम पंचायत मनोरी, महेंद्र ठाकुर विधायक प्रतिनिधि, विनय पटेल खंड पंचायत अधिकारी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000