पुलवामा आतंकी हमले मे शहीद जवानों को युवामोर्चा ने दी श्रद्धांजली

Listen to this article


जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 14 फरवरी 2022, वर्ष 2019 मे 14 फरवरी को आतंकवादियो ने देश के सुरक्षाकर्मियो पर कायरना हमले के लिए चुना। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियो ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार कर घटना को अंजाम दिया जिसमे 40 जवान शहीद हो गये, कई गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलवामा आतंकी हमला का तीन साल हो चुके है, लेकिन इसके जख्म और दर्द आज भी हरे है।

आज इसी कायराना हमले का विरोध कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा दो मिनट का मौन धारण एवं मोमबत्ती जलाकर जवानों को श्रद्धांजली दी। श्रद्धांजली सभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश समनापुर मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000