
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ के साथ किया रक्तदान
जन्मदिन पर जिलामंत्री ने भी किया रक्तदान
जनपथ टुडे, डिंडौरी, 22 फरवरी 2022, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने साथियों के साथ रक्तदान किया। भाजपा के जिलामंत्री अनुराग गुप्ता का 47 वा जन्म दिन था जन्मदिन के इस खास मौके को यादगार बनाने तथा जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष और उनके अन्य साथियों ने रक्तदान करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर शाहपुर मंडल के अध्यक्ष सुशील राय, पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन शर्मा ने भी रक्तदान किया। अनुराग गुप्ता बताते है कि हर साल जन्मदिन रक्तदान करके ही मनाते है अब तक 91 बार रक्तदान कर चुके है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने मीडिया को बताया कि बहुत ही शीघ्र आगामी समय में बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एकत्रित होकर रक्तदान करेंगें। इस शुभ अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री जयसिंह मरावी, मंडल महामंत्री रामानुज राव, आईटी संयोजक राहुल पांडे, अजजा मोर्चा मेहंदवानी मंडल अध्यक्ष कार्तिकराम उद्दे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।