
भाजपा ने फल वितरण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 5 मार्च 2022,भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी के द्वारा यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन जिला चिकित्सालय डिण्डौरी मे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में फल वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा बताया गया कि आज म.प्र. के यशस्वी व लोकप्रिय जन जन के नेता शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। जो हमेशा शोषित, वंचित, किसान, युवा, महिला एवं गरीबो के उत्थान मे हमेशा लगे रहते है। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ता फल वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना करते है।
इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, मनोहर सिंह ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर सेवा भारती आवासीय छात्रावास कोसमडीह एवं डिंडोरी के संजय निकुंज में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, संघ के प्रचारक आत्माराम जी, जिलामंत्री मोहन मरावी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री संतोष ठाकुर एवं उद्यान अधीक्षक कुलेश ने पौधरोपण किया।