
भाजपा किसान मोर्चा के 6 मण्डल अध्यक्ष हुए घोषित
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 25 मार्च 2022, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत की अनुमति से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने जिले के छः मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है।
घोषणा के अनुसार डिण्डौरी मे नरेश सिंह चंदेल, समनापुर मे द्वारका ठाकुर, बजाग में भजन मरावी, शहपुरा में शांतिप्रसाद साहू, मेंहदवानी मे शिवप्रसाद साहू एवं अमरपुर मे रामनाथ उद्दे को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है । इनकी नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।