कनिष्ठ अभियंता खरे हुए सेवानिवृत्त

Listen to this article

देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 31 मार्च 2022, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण केंद्र अमरपुर में पदस्थ आर के खरे कनिष्ठ अभियंता 31 मार्च को अपने 62 वर्ष की उम्र पूर्ण करने उपरांत विभाग से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर खरे द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने विभाग को 42 वर्ष अपनी सेवाएं दी हैं और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में हुई गलतियों के लिए क्षमा भी मांगा।

कर्मचारियों द्वारा शाल, श्रीफल भेंट कर एवं अन्य उपहार देते हुए दुखी मन से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर  उनका पूरा परिवार उन्हें लेने अमरपुर तक पहुंचा हुआ था। जहां उपस्थित महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी  कार्यकुशलता की सराहना भी की गई‌ स्टाफ के वरिष्ठ कर्मचारी नोखे लाल परस्ते, विजय मलगाम, आशीष पटले, अरविंद उसराठे, प्रमोद चंद्रोल, शुभम सोनी, हरपाल मार्को, आकाश शर्मा, अंकुश बनसारे, योग प्रकाश ठाकुर, हरविंद मरकाम, नरेंद्र बाघले, बंसत सैयाम, प्रहलाद यादव आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000