PWD कॉलोनी मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल वृक्ष- बड़ी दुर्घटना टली

Listen to this article

प्रकाश मिश्रा :

और कई बड़े दरख़्त हैं गिरने की कगार पर प्रशासन को लेना चाहिए संज्ञान

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 15 अप्रैल 2022, महज जरा से तूफान में एक बड़ा वृक्ष जड़ से उखड़ कर धराशाई हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान उस मार्ग से निकलने वाले राहगीर या कोई वाहन चालक इसके चपेट में नहीं आया, अन्यथा निश्चित रूप से बड़ी जनहानि हो सकती थी।

नगर में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के मुख्यमार्ग में पुराने कार्यपालन यंत्री बंगले के पीछे यूकेलिप्टस के विशाल दरख़्त वर्षों पुराने लगे हुए हैं। जो अब सूखकर ठूठ का रूप धारण कर चुके हैं। उन्हीं में से एक विशाल वृक्ष आज दोपहर लगभग 1:00 बजे चली तेज हवा (तूफान) में जड़ से उखाड़ कर मुख्य मार्ग में गिर गया। वृक्ष गिरने से मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बने शासकीय कर्मचारी क्वार्टर की बाउंड्री की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। इसी मार्ग में और भी बड़े-बड़े दरख्त लगे हुए हैं जो पूरी तरह से सूख चुके हैं और कभी भी यह गिर सकते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। प्रशासन को इसे संज्ञान में लेकर इन्हें कटवा कर व्यवस्थित रूप से अलग करवा देना चाहिए।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000