
नगर परिषद की मनमानी से जनता परेशान, जिला मुख्यालय में पानी सप्लाई बाधित
जिम्मेदार चुनाव की बैठकों में व्यस्त
नगर परिषद के 5 अरब के विकास का सच
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 मई 2022, जिले भर में जल संकट की खबरें आम है वहीं जिला मुख्यालय की जनता नगर परिषद की लचर व्यवस्था और मनमानी से जल संकट का सामना कर रही है। जिसकी वजह नगर परिषद के जल प्रभारी और लाइनमेनो की मनमर्जी है। बिना कारण के नल का समय बदलना, जहां मर्जी पानी सप्लाई करना जहां मर्जी नहीं करना, और इस मनमानी पर नगर परिषद का कोई नियंत्रण नहीं है। जिन जनाब को जल आपूर्ति का प्रभारी बनाया गया है उन्हें नगर की कोई जानकारी नहीं है और पानी की सप्लाई लाइनमैन कि मर्जी पर निर्भर है।
खनूजा कॉलोनी में रविवार को दोपहर 1 बजे लोग नल का इंतजार कर रहे है। जबकि समय सुबह 9 बजे का निर्धारित है। वाटर मेन जवाब देता है पुरानी डिंडोरी ने अधिक सप्लाई कर दी है टंकी खाली हो गई है। शान तक देगे पानी, लोग दिनभर नल का इंतजार करे!
नगर परिषद के जिम्मेदार आगामी चुनावों की बैठकों में व्यस्त है और झूठे आंकड़े विकास के परोस रहे है। नगर की जनता भीषण गर्मी में पूरा दिन नल के इंतजार में गुजार रही है। नकारा व्यवस्था और लापरवाही से लोग हलकान है। जिन पर तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए वरना किसी भी दिन जनता सड़क पर उतर जाएगी और तमाशे की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नगर विकास पर इस पंचवर्षीय में 5 अरब रुपए खर्च किए जाने की बात जब परिषद के अध्यक्ष करते फिर रहे है तब जनता पानी जैसी मूल जरूरत के लिए हलाकान है। इनके दावे में और कितना दम है उसकी पड़ताल भी जरूरी है आगे..