
भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक होगे सुरेंद्र दुबे
जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 29 मई 2022, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत की सहमति से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने सुरेन्द्र दुबे को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि सुरेन्द्र दुबे भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता है जो की पूर्व में नगर परिषद डिंडोरी के उपाध्यक्ष रह चुके है। आगामी निकाय चुनाव की रणनीति में पार्टी की सफलता में सुरेन्द्र दुबे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति पर सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।