यूनिफार्म फोर्स की मौजूदगी में S.P. ने रक्षित केंद्र में किया शस्त्र पूजन

Listen to this article

थाना,चौकी में भी हुआ परंपरा का पालन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 अक्टूबर 2022, विजयदशमी के अवसर पर परंपरा का पालन करते हुऐ यूनिफार्म फोर्स ने बुधवार को विधि विधान से शस्त्र पूजन किया और अमन चैन की कामना की है। शक्ति के पर्व पर पुलिस लाईन स्थित रक्षित केंद्र सहित समस्त थाना और चौकी में पुलिस ने शक्ति के प्रतीक अस्त्र और शस्त्र का पूजन मंत्रोच्चार के साथ किया। पुलिस लाईन में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने महाकाली की स्तुति करते हुऐ हथियारों की आरती की और शक्ति की भक्ति स्वरूप माता दुर्गा को क्षेत्रपाल बलि के तौर पर कुम्हड़ा काट कर अर्पित किया।वहीं सभी थाना और चौकियों में प्रभारी और यातायात थाना में प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल तिवारी ने शस्त्र और वाहन पूजन किया। मान्यता है कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा के दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। जिसके चलते दशहरा के पर्व को विजय दशमी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। वहीँ पुराण में यह भी उल्लेख है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का दशहरा के दिन ही वध किया था। इन्ही मान्यताओं के फलस्वरूप दशहरा के दिन अस्त्र,शस्त्र और वाहन पूजन करने की सनातन परंपरा है। जिसका अनुसरण किया जाता है। पूजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, SDOP आकांक्षा उपाध्याय, DSP विजय गौठरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या ठाकुर, निरीक्षक भूपेंद्र पेन्द्रों,यातायात प्रभारी राहुल तिवारी,MTO मलखान सिंह, उपनिरीक्षक स्वाति शर्मा सहित सभी पुलिस जवान शामिल रहे।

अस्त्र और शस्त्र में अंतर

पुराणों के अनुसार, जिन हथियारों को दूर से शत्रु के विरुद्ध उपयोग किया जाता है। वे अग्नि, गैस और विद्युत तथा यांत्रिक उपायों से चलते हैं। ऐसे हथियारों को अस्त्र कहा जाता है। वहीं जिन हथियारों को शत्रु के निकट जाकर प्रहार किया जाता है और हमले से चोट पहुंचाई जाती है, वह शस्त्र कहलाते हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000