
भारत जोड़ो यात्रा पहुंची शहपुरा विधानसभा क्षेत्र, विधायक मरावी करेगे नेतृत्व
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 14 नवम्बर 2022, शाहपुर धमनगांव पहुची कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारत जोड़ो यात्रा, शहपुरा क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र मरावी ने कांग्रेस का झंडा अपने हाथों में लिया। गौरतलब है कि डिंडोरी क्षेत्र के विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम जिले से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे थे, उन्होंने शहपुरा क्षेत्र में यात्रा के पहुंचने पर झंडा शहपुरा क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र मरावी को सौंपा।
विधायक भूपेंद्र मरावी यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए धमनगांव से आगे बढ़ रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा का आज रात्रि विश्राम विक्रमपुर में होगा। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, भारत जोड़ों यात्रा के जिला समन्वयक अमित गुप्ता एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्साही पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को विक्रमपुर से आगे प्रस्थान करेगी। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का जगह जगह आमजन स्वागत कर रही है।