राजस्व निरीक्षक टॉयलेट जाते समय रिश्वत लेते गिरफ्तार

Listen to this article

जनपथ टुडे, मार्च, 05, 2020
बड़ामलहरा (छतरपुर)। राजस्व निरीक्षक मंडल सड़वा मे पदस्थ राजस्व निरीक्षक हनुमान सिंह मरकाम को आज गुरुवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। राजापुर निवासी एक कृषक बारे लाल प्रजापति पिता नन्दी प्रजापति(60)वर्ष से तरबीम एवं सीमाकंन की एवज में सत्रह हजार रुपये मांग की गई थी जिसमें पांच हजार रुपए आज लेते हुये लोकायुक्त पुलिस ने दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह बड़ामलहरा तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल सड़वा मे पदस्थ आरआई हनुमान सिंह तहसील परिसर में स्थित अपने शासकीय आवास पर जब नित्य क्रिया हेतु जा रहे थे कि फरियादी ने पांच हजार की रिश्वत उनके हाथ में दी। उसी दौरान लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़ा की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
कृषक बारे लाल प्रजापति ने बताया कि पटवारी हल्का बराज में भूमि खसरा न 80 उसकी पत्नी जमना बाई के नाम पर है। जिसके सीमाकन एवं तरबीम में आरआई साहब द्वारा बीस हजार रुपया मांगे जा रहे थे। मेरे विनय करने पर सत्रह हजार रुपये मे तय हुआ जिसमे प्रथम किश्त पांच हजार रुपया आज दिया जाना तय था। जिसकी शिकायत मैंने लोकायुक्त से की जिस पर आज कार्यवाही की गई।

 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला पंजीबद्व

लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़ा ने बताया कि फरियादी बारे लाल प्रजापति आत्मज नन्दी प्रजापति निवासी राजापुर ने 3मार्च को आबेदन दिया था कि सीमाकन एवं तरमीम मैं राजस्व निरीक्षक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही हैं 4 मार्च को उक्त आबेदन की तस्दीक कराई गई जो सही पाये जाने पर आज गुरुवार को आर.आई. हनुमान सिंह के तहसील परिसर मे स्थित शासकीय आवास पर छापा मारकर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा लिया जिसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला पंजीबद्व कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरआई मरकाम को मुचलके पर रिहा कर दिया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000