
8 जवानों की वर्दी में सजा सितारा, पदनाम पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रमोशन
SP ने कर्तव्य और नैतिकता की दी सीख
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 15 मार्च 23, जिला पुलिस बल में पदनाम पदोन्नति प्रक्रिया का पालन करते हुए 8 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। गुरुवार को SP कार्यायल में सभी प्रमोशन प्राप्त ASI के कंधों पर पुलिस कप्तान संजीव सिन्हा और SDOP आकांक्षा उपाध्याय ने स्टार लगाया और शुभकामनाएं देकर कर्तव्य और नैतिकता के पालन की सीख दी है।
इस दौरान सभी पदोन्नत जवानों ने कानून व्यवस्था के पालन और जनता को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प दोहराया है। लंबे इंतज़ार के उपरांत वर्दी में सितारा जुड़ने पर इनके चेहरे एवं परिवार के चेहरों पर जबरदस्त खुशी देखी गई है। जारी सूची में जिले के 14 प्रधान आरक्षको को Assistant Sub Inspector (ASI) पदनाम की पात्रता से नवाजा गया है। इनमें राजाराम आर्मो, शिवप्रसाद बनवासी, दयाल सिंह मरावी, सोनसिंह मरकाम, राजेंद्र धुर्वे रंजीत सरैया, बुधसेन नेटी और माया मरावी के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि न्यायलयीन आदेश के तहत शर्तो पर ग्रह विभाग ने पुलिस बल में पदनाम पदोन्नति नीति तैयार की है। जिसके परिपालन में पुलिस जवानों को प्रमोशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान रक्षित निरीक्षक संध्या ठाकुर, उपनिरीक्षक राहुल तिवारी, ASI ब्रजेश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।