
7 साल से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गनी खान :-
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 31 मार्च 2023, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार स्थाई वारंटी की धरपकड़ अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस डीओ पी डिंडोरी के मार्गदर्शन में थाना करंजिया पुलिस स्टाफ द्वारा 7 साल से चल रहे फरार स्थाई वारंटी गुलशन महोबे पिता जगराम महोबे निवासी करौंदाटोला थाना अमरकंटक जिला अनूपपुर को कोरबा छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वारंटी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंद्रो, प्रधान आरक्षक टेक सिंह धुर्वे, आरक्षक विनोद माहोर, आरक्षक रामनंदन सनोडिया, साइबर सेल प्र. आरक्षक, मुकेश प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।