
विसन सिंह ठाकुर, घंसौर सिवनी SDM बने
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 मार्च विसन सिंह ठाकुर डिप्टी कलेक्टर को घंसौर SDM बनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विसन सिंह ठाकुर सहज उपलब्ध, मिलनसार और सरल हृदय के बेहतरीन प्रशासक है, वो आमजनता की समस्याओं को सुनना और उनके न्यायप्रिय तरीके से निराकरण की अपनी विशिष्ट प्रशासनिक कार्यशैली के लिए वे जाने जाते रहे है। वहीं कई बार सामाजिक सौहार्द की विषम परिस्थितियों में वे अपनी सूझबूझ और कुशल व्यवहार के चलते प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय बनाने में अत्यंत प्रवीणता रखतें हैं , वे आम जनता और प्रशासन के मध्य मधुर संवाद स्थापित करने के लिए जाने जाते हैं। आप पूर्व में डिंडोरी और बजाग में तहसीलदार पद का प्रभावशाली निर्वहन करते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता की छाप छोड़ी थी। उनके विरूद्ध कभी कोई आक्रोश या असंतोष सामने नहीं आया वहीं कोरोना काल में उन्होंने महत्वपूर्ण तरीके से एक संवेदनशील अधिकारी के तौर पर अपनी भूमिका निभाई जो अत्यन्त सरहनीय रही।
डिंडोरी के प्रतिष्ठित जनों, अधिवक्ता और मीडियाकर्मियों ने आपके घंसौर SDM होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।