
शहडोल : गोगपा की संभागीय बैठक संपन्न
प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 अप्रैल 2023, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते की उपस्थिति में शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों से क्षेत्रवार स्थितियों की जानकारी ली गई। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता, स्वीकार्यता, विस्तारित होते जनाधार के लिए सभी पदाधिकारियों को श्रेय दिया, जिन्होंने गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क करने उनकी समस्याओं और विचारों को जाने समझे। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सभी क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही साथ ग्रामीण अंचलों में पार्टी की रीति नीति का प्रचार प्रसार करते हुए, आगामी चुनाव में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने वाले युवा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहां की पूरे प्रदेश में पार्टी की सक्रियता को लेकर विरोधी दल चिंतित है, कुछ कथित नेता पार्टी कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर ज़मीनी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है जिसका पार्टी हर मोर्चे पर विरोध करेगी, उनके हर षडयंत्र का पर्दाफाश करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के गठन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की महत्त्वपूर्ण भूमिका होगी सभी तरफ पार्टी के पक्ष में रुझान दिखाई दे रहे है। यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इसी तरह पार्टी के लिए कार्य करते रहे तो पार्टी की जीत को कोई नहीं रोक सकता। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आदिवासियों के साथ न्याय, जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है । पार्टी की ताकत उसका ईमानदार कार्यकर्ता है ओर वो इस बार मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सरकार बनाने को कृत-संकल्पित है सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह अहम समय है कि पार्टी को पूरी तरह से मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाएं।
आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया, प्रदेश संगठन मंत्री विहार्री लाल साहू , संभागीय अध्यक्ष बीएस कुशराम, संभागीय महासचिव अशोक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष विजय परस्ते, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह कोहकते, ब्लॉक अध्यक्ष रामराज कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष जयसिंह नगर दीपक सिंह परस्ते, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल सिंह नेटी, महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष के साथ साथ बड़ी संख्या में जिला एवम ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।