सड़क दुघर्टना में पुल से गिरकर शिक्षक की मौत

Listen to this article

रूपेश सारीवान :-

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 23 अगस्त 2023, बुधवार को एक सड़क दुघर्टना में तरबर टोला, ग्राम पंचायत खारिडिह निवासी शिक्षक सुखराम उम्र लगभग 50 वर्ष जाति बैगा, जो की प्राथमिक शाला सोन तीरथ ने पदस्त थे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे जहां भग्गा टोला में पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी और वाहन चालक को गंभीर चोटे लगने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर गोपालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाना प्रारंभ कर दिया है जिसके आधार पर आगे कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। दुघर्टना में हुई इस आकस्मिक मौत से क्षेत्रवासियों ने दुःख व्याप्त है।https://myshopprime.com/reseller10047326/jr5ztq1

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000