कमलनाथ ने हटाए गए मंत्रियों के विभाग बांटे

Listen to this article

 

 

दो दिन पहले प्रदेश के सभी मंत्रियों के स्तीफे की बात सामने आई थी

जनपथ टुडे, मार्च 13, 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन द्वारा हटाए गए छह मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर्तमान कैबिनेट के मंत्रियों के बीच हटाए गए मंत्रियों के विभाग बांट दिए हैं। बेंगलुरु से खबर आ रही है कि पुलिस हिरासत से मुक्त होने के बाद मंत्री जीतू पटवारी सहित चार मंत्री अभी भी बेंगलुरु में है।

 

किस मंत्री को कौन सा नया विभाग मिला

राज्यपाल ने बेंगलुरु से इस्तीफा भेजने वाले 6 मंत्रियों को राज्यपाल ने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। सुबह राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इसकी सिफारिश की थी। कैबिनेट से बर्खास्त किए गए छह मंत्रियों के विभागों का जिम्मा अन्य मंत्रियों को दिया गया है।
विजयलक्ष्मी साधौ को महिला बाल विकास, डॉक्टर गोविंद सिंह को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ब्रजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन, सुखदेव पांसे को श्रम, जीतू पटवारी को राजस्व, कमलेश्वर पटेल को स्कूली शिक्षा और तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग दिया गया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000