जिले में मनाया गया स्थापना दिवस भव्य कार्यक्रम

Listen to this article

जनपथ टुडे 04/11/2024 डिंडौरी में रविवार की शाम 7 बजे उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विविध प्रकार के कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर सांसद और विधायकों ने तेजी से विकसित होते मध्यप्रदेश पर अपने-अपने विचार रखें।इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा-प्रदेश ने विकास की रफ्तार पकड़ ली और इतिहास हमारा गौरवशाली कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि 1 नवंबर 1956 से हम स्थापना दिवस मना रहे हैं। तब से अभी तक प्रदेश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, वो अब आगे ही बढ़ती जाएगी। मध्य प्रदेश की धरती पर कई महापुरुषों ने जन्म लिया। मुगलों अंग्रेजों के खिलाफ क्षेत्र की रक्षा के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा बुलंद शाह, रानी कमलापति, रानी अवंती बाई, शंकर शाह, टंट्या मामा, रानी लक्ष्मी बाई के योगदान को आज भी याद करते हैं।

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में डिंडौरी के गौरव शाली इतिहास और भाजपा सरकार द्वारा चलाएं जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने युवाओं को नशे से दूर रहने नशामुक्त अभियान चलाने और अपनी मातृ भाषा को सहजने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी वाहिनी सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000
preload imagepreload image