
आदिवासी नेत्री फूलवती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी
जनपथ टुडे डिंडोरी – 29 नवंबर आदिवासी अंचल में लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक, सांस्कृतिक, संघर्ष का प्रतीक बन चुकी आदिवासी समाज की प्रखर महिला नेता तिरुमाय फूलवती कुरचाम को राष्ट्रीय गोंडवाना सेवा ट्रस्ट अमूर कोर्ट का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।आदिवासी नेत्री तिरुमाय फूलवती कुरचाम जी विगत 20 वर्षों से जमीनी स्तर पर सामाजिक और सांस्कृतिक विचारधारा का गांव गांव प्रचार प्रसार कर रही हैं।
आप पूर्व में अखिल भारतीय गोंडवाना महासभा की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है और निरंतर आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता, सुरक्षा, उन्नयन और प्रगति के लिए संघर्षरत है। तिरुमाय फूलवती कुरचाम अपनी आक्रामक शैली के चलते संपूर्ण क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखती हैं।श्री तिरुमाय फूलवती कुरचाम जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन सिंह पोर्ते, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट इरफान मलिक, राष्ट्रीय महासचिव अशोक छावड़ा, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र तेकाम,इंजी.कमलेश तेकाम,राजा अली, देवेंद्र मरावी, वकील खान, हेतु भाई,सखावत खां, सुरेश झारिया गोंडवाना महासभा के नेता हरिराम मरावी गोंडवाना पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राजा बलि, प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला, कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता जी सहित समस्त जनों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए आदिवासी समाज के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण बदलाव निरुपित करते हुए नियुक्ति को स्वागत योग्य कदम बताया है।