यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन चालक को ₹22,000 का चालान

Listen to this article

जनपद टुडे 23 जुलाई 2025

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज मुड़की, नेवसा रोड एवं सागरटोला क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान सवारी वाहनों की सीट संख्या, वाहन की फिटनेस, परमिट, रोड सेफ्टी सहित अन्य दस्तावेजों की वैधता तथा अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कुल ₹22,000 की चालानी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम सहित आरटीओ विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000