सरपंच-सचिव पर तालाब में हक छीनने का आरोप

Listen to this article
जनपथ टुडे डिंडोरी 22 सितंबर।

 

बिलासर दुर्गा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लगाई जिला प्रशासन से गुहार

डिंडौरी। ग्राम बिलासर दुर्गा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष, सचिव एवं सभी सदस्यों ने जिला प्रशासन और मत्स्य विभाग को शिकायत सौंपी है। महिलाओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव, स्व सहायता समूह की महिलाओं के अधिकार छीनकर तालाब पर अपने रिश्तेदार को कब्जा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत बिलासर के आवास टोला स्थित तालाब को 25 जुलाई 2024 को पांच वर्षों के लिए मछली पालन हेतु उनके समूह को प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद समूह ने तालाब की सफाई कर मछली बीज डाले, सुरक्षा के लिए लाइट लगाई और किनारे झोपड़ी बनाकर चौकसी भी की। करीब एक वर्ष बाद अब मछलियां बड़ी हो चुकी हैं।

लेकिन महिलाओं का कहना है कि 24 जुलाई 2025 को सरपंच के रिश्तेदार ने बिना सूचना तालाब में मछली बीज डाल दिया और उस पर हक जताने लगा।

आत्मनिर्भता के बजाय कर्ज का बोझ

समूह की महिलाओं ने दुख जताया कि सरकार जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है, वहीं पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी उन्हें कर्जदार बना रही है। सफाई, रखरखाव और मछली बीज खरीदने में महिलाएं कर्ज में डूब गई हैं, लेकिन अब जब मछली निकालकर बेचने का समय आया तो सरपंच-सचिव तालाब को अपने करीबी रिश्तेदार को सौंपना चाहते हैं। महिलाओं ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है ताकि उनके परिश्रम और अधिकार सुरक्षित रह सकें।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000