
संघ का शताब्दी वर्ष बनाया गया
संघ के 100 साल बेमिसाल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयादशमी पर्व नगर की प्रमुख मार्गो से निकला पथ संचलन, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
जनपथ टुडे डिंडोरी 02 अक्टूबर *शहपुरा*-विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड शहपुरा के द्वारा विजयदशमी पर्व मनाया गया। शहपुरा नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या स्वयंसेवक एकत्रित हुए । इसके पश्चात भारत माता का पूजन कर शस्त्र पूजन किया गया।
संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन- पंकज पांडे
विभाग प्रचारक पंकज पांडे ने स्वंय सेवको को विजयदशमी पर्व पर संबोधित किया उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में शताब्दी पर्व मना रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना पूज्य हेडगेवार ने की थी जिसके आज 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है । संघ के स्वयंसेवक पूरे देश में आवश्यकता अनुसार सभी जगह सेवा के प्रकल्प का निर्वहन करती है, आपदा हो या कोविद जैसी महामारी स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हमेशा आगे जाकर देश सेवा की है । आज गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है।
इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकाला गया जगह-जगह पुष्प वर्षा से पथ संचलन का स्वागत किया गया संपूर्ण नगर भ्रमण के पश्चात रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में कार्यक्रम का समापन किया गया।