
नगर में धूमधाम से आयोजित हुआ आरएसएस का विशाल पथ संचलन
बजाग में आयोजित पथ संचलन में शामिल हुए सैकड़ों स्वयंसेवक
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी 12 अक्टूबर 2025 :– नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में विशाल पथ संचलन धूमधाम से निकाला गया। नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में पथ संचालन के पूर्व बड़ी संख्या में स्वयंसेवक यूनिफॉर्म के साथ उपस्थित हुए इस दौरान सभा का आयोजन करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी गणों ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र और समाज के नाम संबोधित किया।
नगर के विभिन्न स्थानों में हुआ स्वयंसेवकों का स्वागत
बैंड बाजों के साथ गूंजती राष्ट्र गीतों की धुन ने लोगों में राष्ट्र के प्रति भक्ति और संकल्प का जोश भर दिया। पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर गणमान्य नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। पथ संचलन उत्कृष्ट खेल मैदान से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तिराहा होते हुए गांधी चौक , अवंती बाई चौराहा, डैमघाट से होते हुए उत्कृष्ट खेल मैदान पहुंचा जहां सम्मानपूर्वक कार्यक्रम का समापन हुआ।
बजाग में आयोजित पथ संचलन में शामिल हुए सैकड़ों स्वयंसेवक
जिले के बजाग़ विकासखंड में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में पथ संचलन नगर में निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा सम्मिलित हुए।