26 नवंबर को जिले के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा संविधान

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785

जनपथ टुडे डिंडौरी : 25 नवंबर, 2025- 
भारत के संविधान अंगीकरण की वर्षगांठ के अवसर पर 26 नवंबर को डिंडौरी जिले के सभी विद्यालयों में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में लोक शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विद्यालय प्रमुखों को आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 26 नवंबर को विद्यालयों में प्रातःकालीन सभा के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को संविधान के मूल सिद्धांतों एवं नागरिक कर्तव्यों की जानकारी देने हेतु विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जिसमें छात्रों को ऑनलाइन क्विज़, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद तथा संविधान से संबंधित अन्य गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा है कि संविधान दिवस हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों में कार्यक्रम गंभीरता एवं गरिमा के साथ आयोजित हों। संविधान दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए निर्देश सभी विकासखंडों और विद्यालयों को प्रेषित कर दिए गए हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000