
अधोमुखी परिक्रमा के दौरान धर्मपुरी महाराज का नगर में प्रवेश , नगर वासियों ने किया जगह-जगह स्वागत
अधोमुखी परिक्रमा के दौरान धर्मपुरी महाराज का नगर में प्रवेश , नगर वासियों ने किया जगह-जगह स्वागत
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिण्डौरी 01 जनवरी 2025- मां नर्मदा की अधोमुखी परिक्रमा पर निकले दिगम्बर धर्मपुरी महाराज गुरुवार को अपने शिष्यों और नर्मदा भक्तों के साथ नगर में प्रवेश किया। सुबह से ही महाराज धर्मपुरी के नगर आगमन को लेकर भक्त जनों में उनके दर्शन की लालसा बनी हुई थी। हाथों के बल नर्मदा परिक्रमा कर रहे धर्मपुरी महाराज के आगमन पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया।
धर्मपुरी महाराज बुधवार को समनापुर तिराहा में विश्राम करने के बाद गुरुवार को अपनी आगे की यात्रा शुरू की है। शिष्य मंडली ने बताया कि महाराज धर्मपुरी आज उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे।


