
गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी 26 जनवरी 2026:- गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन डिण्डोरी द्वारा आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस विभाग के अधिकारीयो को सम्मानित किया गया। कलेक्टर डिंडोरी अंजू पवन भदौरिया द्वारा निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे को थाना प्रभारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज को कार्यकाल में सर्वाधिक स्थाई वारंटों की प्रभावी तामील करने के लिए, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन सिंह को नाबालिक बच्चो की दस्तयाबी करने पर, सहायक उप निरी संतोष यादव चौकी विक्रमपुर को ई विवेचना के क्षेत्र में तथा सहायक उप निरी (एम) राकेश मरावी कार्यालय पुलिस अधीक्षक को ई एच आर एम एस में कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
यह सम्मान उक्त पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के सफल क्रियान्वयन में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
जिला प्रशासन डिण्डोरी द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान कर्मठ, एवं अनुशासित पुलिस कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


