परामर्श दात्री समिति की बैठक संपन्न, समस्याओं के निराकरण हेतु 1 सप्ताह की समय-सीमा तय

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी : 04 फरवरी, 2026- अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  पंकज जैन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न समस्याओं एवं कार्यों से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000