
इटली के पेंटिंग्स कलाकार ने देखा गौंडी पेंटिंग – राष्ट्रपति से सम्मानित जिले के कलाकारों ने प्रारंभ किया गौंडी चित्रकला प्रशिक्षण
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी 4 फरवरी 2026 – डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत पाटनगढ़ के कला भवन में आदिवासी गोंड पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जनपद पंचायत करंजिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय डिगरसे,भाजपा मंडल अध्यक्ष वर्षा कुशराम तथा साथ में इटली से आए पेंटिंग कलाकार स्टीफेनो रोसेटी ने किया। कलाकारों में अमित कुमार परस्ते
मिथलेश श्याम,रोशनी श्याम,जमुना कुशराम,अंकित श्याम दीपा श्याम प्रशिक्षण देने हेतु उपस्थित रहें।
इटली के पेंटिंग कलाकार रोसेटी ने देखी गौंडी पेंटिंग

रोसेटी ने जिले की सुप्रसिद्ध गौंडी कला को देखा समझा और उसे देख कर अत्यंत ही प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने हरि बोल के उद्घोष के साथ सभी लोगों का अभिवादन किया।
अनुवादक की भूमिका में मुख्य कार्यपालन अधिकारी
करंजिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय डिगरसे ने अनुवादक के रूप में कार्य करते हुए रोसेटी की अंग्रेजी को हिंदी तथा ग्रामवासियों की हिंदी को अंग्रेजी में अनुवाद करआपस में संवाद सार्थक करवाया। श्री डिगरसे ने रोसेटी को गोंड चित्रकला तथ बैगा गुदना कला के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें बैगाचक में भ्रमण कर बैगा संस्कृति समझने हेतु प्रेरित किया।



