मातेश्वरी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन- कोहका टीम ने जीता ट्रॉफी और नगद इनाम

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785

जनपथ टुडे डिंडोरी 7 फरवरी 2026- मातेश्वरी क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम सत्र का समापन ग्राम डांड बिछिया में बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी और ₹10000 का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को₹5000 नगद और ट्रॉफी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा प्रदान की गई ।

ज्ञात हो कि श्री मातेश्वरी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 29 जनवरी से प्रारंभ किया गया था जिसमें 18 टीमों ने हिस्सा लिया था । क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 7 फरवरी को किया गया। इस अवसर पर श्री मातेश्वरी आश्रम रामघाट के प्रमुख सेवादार संदीप सोनी मातेश्वरी आश्रम से जुड़े सदस्य और जनपथ टुडे के संपादक प्रकाश मिश्रा जिला पुलिस में पदस्थ एएसआई सिराज खान सरपंच श्रीमती दिवसिया नरेश परस्ते , टूर्नामेंट अध्यक्ष परमेश विलगर,सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जन और क्रिकेट से जुड़े युवा उपस्थित रहे।

कोहका क्रिकेट टीम को मिला प्रथम पुरस्कार

टूर्नामेंट में 18 टीम में से कोहका और डाड बिछिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें कोहका क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी और ₹10000 का नगद पुरस्कार तथा ग्राम सरपंच की ओर से ₹1000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता टीम को ₹5000 नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौजूद अतिथियों ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000