निलंबन के खिलाफ लाम बंद हुए जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी – बिना शास्ति बहाली की मांग

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785

जनपथ टुडे डिंडोरी 8 फरवरी 2026 – जिला चिकित्सालय डिण्डौरी के कर्मचारियों के विरुद्ध की कलेक्टर द्वारा की गई निलंबन की कार्यवाही को बिना शास्ति के समाप्त करने की मांग लेकर जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी लामबंद हो गए। सोमवार को नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कलेक्टर को अपनी मांग का ज्ञापन देते हुए कार्रवाई पर पुनः विचार करने और निलंबित फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स को बिना शर्त बहाल करने की मांग की है।

क्या था मामला –

दिनांक 05.02.2026 को मरीज रवीन्द्र मरावी को जिला चिकित्सालय से जबलपुर रेफर किया गया था जिसकी मृत्यु अझात कारणों से रास्ते में हो गई थी। मरीज के परिजनों ने जिला चिकित्सालय में पदस्थ कर्मचारियों पर आक्सीजन सिलेंडर एवं रेफर वाहन को लेकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्ग को जाम करते हुए दोषियों का खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए कार्यालय कलेक्टर जिला डिंडोरी के आदेश क्रमांक /स्थापना/2008/109/ डिण्डौरी दिनांक 06 फरवरी 2020 के द्वारा श्रीमति विमला द्विवेदी फार्मासिस्ट को एवं कार्यालय कलेक्टर जिला डिण्डौरी के आदेश क्रमांक / स्थापना/2006/110/ डिंडोरी दिनांक 06 फरवरी 2026 के द्वारा श्रीमति जयमति नदेहा नर्सिंग आफिसर जिला चिकित्सालय डिण्डौरी को निलंबित कर दिया गया था।

लाम बंद हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने पत्र में कलेक्टर को संबोधित करते हुए लिखा है कि चिकित्सा विभाग के कार्य की गंभीरता और संवनशीलता को ध्यान में रखे बिना आपके द्वारा जिला अस्पताल डिण्डौरी के कर्मचारियों के विरुद्ध एकतरफा निलंबन की कार्यवाही की गई है जो न्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं है।
जिला चिकित्सालय के महिला कर्मधारी श्रीमत्ति विमला द्विवेदी और श्रीमति जयमति नदेहा के विरूद्ध की गई एकतरफा निलंबन की कार्यवाही से जिला चिकित्सालय सहित पूरे जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी असंतुष्ट है, क्षुब्ध है और आहत महसूस कर रहे है।

कर्मचारी संघ की प्रशासन को चेतावनी

संघ ने अपने पत्र में लिखा है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा परेशान होकर सेवाए प्रदान करने से मरीजों पर भी उसका असर पड़ सकता है इसलिए स्वारथ्य कर्मचारियों और मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए निलंबित कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जावे।
जिले के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं होने पर म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ डिण्डौरी आगामी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को लिखित रूप से अपना पक्ष रखने की बात कही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000