
हर वर्ग के हितों की चिंता करते हुए तैयार किया गया यह बजट- दिलीप जायसवाल , भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी 8 फरवरी 2026 :- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता संपन्न हुई । मुख्य अतिथि दिलीप जायसवाल ने कहा कि बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है, किसानों के विश्वास को मजबूत करने वाला है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक है और मध्यम व गरीब वर्ग को सशक्त करने की सोच को आगे बढ़ाता है।

उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया। यह इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार संसद में बजट प्रस्तुत कर रही है। यह अपने आप में एक गौरव पल के रूप में भारत के संसदीय इतिहास में दर्ज हुआ है।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत केंद्रीय बजट 2026 27 के जिला संयोजक सुधीर दत्त तिवारी सह संयोजक श्री मती मालती तिवारी बजट मीडिया समन्वयक अनूप गुप्ता चंद्र शेखर नायक, अविनाश छावड़ा जिला महामंत्री बद्री साहू , महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, उपा अध्यक्ष ज्ञान दीप त्रिपाठी, संतोष साहू, जय सिंह राजपूत महेश सिंह धूमकेतु जिला कोष अध्यक्ष स्कंद चौकसे जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर परिषद् अध्यक्ष श्री मती सुनीता सारस ,मंत्री ललिता धुर्वे गणेश सोनवानी, कार्यालय मंत्री पवनशर्मा मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, सुदामा बर्मन, लक्ष्मी डार्केश, वर्षा कुशराम शिवराम राजपूत, हीरेंद्र मरावी, भजन चक्रवर्ती अंकित गुप्ता अनिल साहू के अलावा अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

