जिला अधिवक्ता संघ ने किया शिवपुरी के साथी अधिवक्ता की हत्या का विरोध सौंपा ज्ञापन

Listen to this article

 

जिला अधिवक्ता संघ ने किया शिवपुरी के साथी अधिवक्ता की हत्या का विरोध सौंपा ज्ञापन

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 16 फरवरी 2026 – सोमवार 16 फरवरी को जिला अधिवक्ता संघ डिण्डौरी ने मुख्य मंत्री म.प्र. शासन भोपाल के नाम तहसीलदार आर पी मार्को को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में जिला अधिवक्ता ने बताया है कि शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनांक 14.02.2026 को मोटर साईकिल से कोर्ट जाते समय युनिफार्म में ही गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी, जिसमें समुचे प्रदेश के अधिवक्तागणों में आकोश व्याप्त है ।

अधिवक्ता संघ की मांगे हैं:-

1. स्वर्गीय अधिवक्ता संजय सक्सेना के परिजनों को एक एक करोड का मुआवजा आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाय।

2. स्वर्गीय अधिवक्ता संजय सक्सेना के हत्यारों एवं हत्या में सम्मिलित सभी लोगों से शीघ्र अतिशीघ्र गिरफतार कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जावे ।

3. अधिवक्ता प्रोटक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू किया जावे

अधिवक्ता संघ ने दी चेतावनी –

अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उक्त तीनों मांगो को तत्काल स्वीकार किया जावे, अन्यथा हमारे प्रदेश के हजारों अधिवक्ता भोपाल में अनशन एवं प्रदर्शन की कार्यवाही हेतु विवश होगें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000