
वनाधिकार पत्र पाकर खुश हो गई मिलेट्स क्वीन लहरी बाई – कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने प्रदान किया वनाधिकार पट्टा

मिलेट्स क्वीन लहरी बाई को वनाधिकार पत्र प्रदान करती कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 16 फरवरी, 2026 – वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक में स्वीकृत दावे के तहत आज कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्टर कार्यालय में वनग्राम सिलपिड़ी, ग्राम पंचायत चाड़ा के पात्र हितग्राही सुखराम पिता मुक्खी (आश्रित सुश्री लहरी बाई को समस्त रकवा सहित व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि वनाधिकार पत्र मिलने से पात्र हितग्राहियों को अपनी भूमि पर वैधानिक अधिकार प्राप्त होता है तथा उनकी आजीविका सुदृढ़ होती है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र दावों के निराकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी है, जिससे अधिक से अधिक वनवासियों को शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके।
कलेक्टर से मुलाकात के दौरान सुश्री लहरी बाई ने अपने मिलेट्स भंडार से मिलेट्स के अन्न कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को भेंट कीं और कहा कि मिलेट्स का भोजन पोषण युक्त है जो शरीर को स्वस्थ्य रखता है।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेंद्र कुमार जाटव, उप संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, संचालक आत्मा परियोजना सुश्री नेहा धूरिया तथा हीरालाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




