जिले में हुआ ओलंपियाड सम्मान समारोह का सफल आयोजन, विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 17 फरवरी, 2026
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में ओलंपियाड 2025-26 अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें कक्षा द्वितीय से आठवीं तक के चयनित 32 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

समारोह का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक श्वेता अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अकादमिक परियोजना समन्वयक  अमित गौलिया का विशेष योगदान रहा। साथ ही समस्त बीआरसीसी,  अरुण चौबे,  करूणानिधान शर्मा एवं  रंजीत ब्यौहार सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000