कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सीबीएसई परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण -निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 17 फरवरी, 2026 –
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सीबीएसई परीक्षा अंतर्गत आयोजित गणित विषय की परीक्षा के दौरान केंद्रीय विद्यालय डिंडौरी स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा परीक्षार्थियों से संवाद कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्राचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने, विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000