कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने की जैन मुनि से सौजन्य भेंट –  विकास कार्यों पर लिए सुझाव

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 18 फरवरी, 2026 –
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आज जैन धर्मशाला डिंडौरी पहुंचकर जैन समुदाय के महान संत एवं भावना योग प्रणेता प्रमाण सागर महाराज से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने महाराज श्री के प्रवचन स्थल पर उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जिले में संचालित विकास कार्यों एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

भेंट के दौरान कलेक्टर ने शिक्षा स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन और सुझाव लिए। इस अवसर पर प्रमाण सागर महाराज ने नैतिक मूल्यों जनभागीदारी और सेवा भावना के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ही जिले को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कहा कि जिला प्रशासन समाज के सभी वर्गों के सहयोग से समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संतों के मार्गदर्शन से समाज में जागरूकता और सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है] जो विकास की मजबूत आधारशिला है।

वहीं महाराज श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिकारी सदैव बेहतर कार्य करने का प्रयास करते हैं और पूरी निष्ठा से जनता को लाभान्वित करने में जुटे रहते हैं, किन्तु पूर्णता की गारंटी कोई नहीं दे सकता। इसलिए निरंतर सुधार और सेवा भावना के साथ कार्य करना ही सच्ची प्रगति का मार्ग है।

इस अवसर पर जैन समाज के पदाधिकारी सी.ए. रितेश जैन एडवोकेट सम्यक जैन पार्षद रितेश जैन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000