
टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना : जिले में 113 प्रकरण लंबित, बैंकों को शीघ्र वितरण के निर्देश
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 19 फरवरी, 2026 – कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम, जिला डिण्डौरी द्वारा संचालित टंटया मामा आर्थिक कल्याण स्वरोजगार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिसमें कुल 113 प्रकरण स्वीकृति एवं वितरण हेतु लंबित पाए गए हैं। लीड बैंक प्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया को पत्र प्रेषित कर सभी संबंधित बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड डिण्डौरी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया डिण्डौरी में 03, एसबीआई मेन रोड डिण्डौरी में 05, एसबीआई मेन ब्रांच डिण्डौरी में 07, पीएनबी डिण्डौरी में 01, एमपीजीबी न्यू डिण्डौरी में 03, बैंक ऑफ बड़ौदा डिण्डौरी में 02, एमपीजीबी विक्रमपुर में 01, इंडियन बैंक डिण्डौरी में 08 तथा यूको बैंक डिण्डौरी में 02 प्रकरण लंबित हैं।
इसी तरह विकासखंड बजाग में सीबीआई गाडासरई में 01, एसबीआई गाडासरई में 07 तथा एसबीआई बजाग में 03 प्रकरण लंबित हैं। विकासखंड करंजिया में सीबीआई गोरखपुर में 02, पीएनबी करंजिया में 12 तथा एमपीजीबी करंजिया में 03 प्रकरण लंबित हैं। विकासखंड अमरपुर में एसबीआई अमरपुर में 11 तथा यूबीआई सक्का में 05 प्रकरण लंबित हैं। विकासखंड समनापुर में एसबीआई समनापुर में सर्वाधिक 27 प्रकरण लंबित हैं। विकासखंड शहपुरा में एसबीआई शहपुरा में 02, एमपीजीबी शहपुरा में 01, एक्सिस बैंक शहपुरा में 02 तथा बैंक ऑफ इंडिया शहपुरा में 05 प्रकरण लंबित हैं।
निगम ने कहा है कि यह योजना आदिवासी वर्ग के पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है। सभी बैंक शाखाएं प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों को स्वीकृत कर शीघ्र ऋण वितरण सुनिश्चित करें, ताकि हितग्राहियों को समय पर लाभ प्राप्त हो सके।




