
अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही, ओवरलोड रेत परिवहन करते हाइवा वाहन जप्त
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 24 फरवरी, 2026 -कलेक्टर के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 24 फरवरी को खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम शहपुरा, तहसील एवं थाना शहपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन क्रमांक MP20WZ0992 को पकड़ा गया। वाहन चालक दीपांशु दुबे, पिता महेंद्र कुमार दुबे, निवासी करौंदी, तहसील शहपुरा, जिला डिण्डोरी द्वारा ओवरलोड रेत का परिवहन किया जा रहा था।
उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना शहपुरा में खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


